खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत केवाईसी प्रक्रिया के नाम पर महिलाओं से कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का मामले काे लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रोहित पाणिग्रही एवं ब्लॉक कांग्रेस सचिव सुजीत मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना में केवाईसी प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क घोषित होने के बावजूद जिले के कई क्षेत्रों में महिलाओं से 50 से 150 रुपये तक वसूले जा रहे हैं ।
महामंत्री रोहित पाणिग्रही ने कहा कि महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे पैसे लेना गलत है, और यह मातृशक्ति के सम्मान के खिलाफ है। नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ चॉइस सेंटर, कियोस्क संचालक और बिचौलिए योजना के नाम पर अवैध कमाई कर रहे हैं । उन्हाेने प्रशासन से मांग की है कि अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड गठित कर औचक निरीक्षण कराया जाए तथा पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को बताया जाए कि केवाईसी प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर जन-आंदोलन किया जाएगा।
Trending
- महतारी वंदन योजना : गंडाय वडडे के जीवन में आई खुशहाली, आर्थिक संबल से जगा आत्मनिर्भरता का विश्वास
- कांग्रेस ने महतारी वंदन में केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली का लगाया आरोप
- बीजापुर में फूटा तेंदूपत्ता संग्राहकों का गुस्सा: 4 साल से बोनस गायब, ग्रामीणों ने विधायक मंडावी को सौंपा ज्ञापन
- तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में सुकमा के युवक की दर्दनाक मौत
- लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में मानकों की धज्जियां, पार्किंग और शौचालय की बदहाली से मरीज बेहाल
- तीन बार के पार्षद अमित दास का कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में दिल का दौरा पड़ने से निधन
- अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा
- जांजगीर-चांपा में खनिज माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: 3 रेत घाटों पर छापेमारी, 5 हाईवा जब्त, 2 चालक गिरफ्तार


