खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के पामेड़ क्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्राहकों ने पिछ्ले चार वर्षों से लंबित तेंदूपत्ता बोनस राशि दिलाने की मांग को लेकर बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी को विधायक निवास पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति पामेड़ के प्रबंधक रामाराव व्ही. पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विगत चार वर्षों से तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का भुगतान नहीं किया है। ज्ञापन में बताया गया कि समिति के अंतर्गत 23 फड़ संचालित हैं, जहां संग्राहक मेहनत से तेंदूपत्ता एकत्र करते हैं, लेकिन बोनस की राशि नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संग्राहकों ने आरोप लगाया कि जब वे बोनस राशि के बारे में पूछते हैं, तो पामेड़ के प्रबंधक रामाराव व्ही. उन्हें डरा-धमकाकर चुप करा देते हैं।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस पाने का अधिकार है। गरीब आदिवासियों की मेहनत पर डाका डालने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई हो। विधायक मंडावी ने शासन-प्रशासन से मांग की है, कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषी पाए जाने पर प्रबंधक रामाराव व्ही. के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए तथा संग्राहकों के चार वर्षों के लंबित बोनस का भुगतान तत्काल किया जाए। विधायक ने यह भी कहा है कि यदि मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पामेड़ क्षेत्र के ग्रामीण एवं तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित थे।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


