Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘जंगल की आग’ से सुलग रही समृद्धि की नई राह; छत्तीसगढ़ के कटघोरा में पलाश बना आजीविका का ‘ऑरेंज गोल्ड’

    April 30, 2026

    CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026: रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए ‘रिवैल्यूएशन’ का मौका, 14 मई तक करें आवेदन

    April 30, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा: महिला आरक्षण पर ‘शासकीय संकल्प’ पारित, सदन में तीखी बहस और सियासी घमासान

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • ‘जंगल की आग’ से सुलग रही समृद्धि की नई राह; छत्तीसगढ़ के कटघोरा में पलाश बना आजीविका का ‘ऑरेंज गोल्ड’
    • CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026: रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए ‘रिवैल्यूएशन’ का मौका, 14 मई तक करें आवेदन
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा: महिला आरक्षण पर ‘शासकीय संकल्प’ पारित, सदन में तीखी बहस और सियासी घमासान
    • वनांचलों के लिए ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: छत्तीसगढ़ के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्रांति
    • बस्तर की पद्मा के घर लौटी रोशनी- साय सरकार की बिजली बिल समाधान योजना बनी सहारा
    • जामगुड़ा में 3 हैंडपंपों, एक सोलर पंप और एक पॉवर पंप से लोगों को मिल रहा पानी
    • सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की बन रही नई पहचान
    • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ‘जंगल की आग’ से सुलग रही समृद्धि की नई राह; छत्तीसगढ़ के कटघोरा में पलाश बना आजीविका का ‘ऑरेंज गोल्ड’
    छत्तीसगढ़

    ‘जंगल की आग’ से सुलग रही समृद्धि की नई राह; छत्तीसगढ़ के कटघोरा में पलाश बना आजीविका का ‘ऑरेंज गोल्ड’

    Khabar WorldBy Khabar WorldApril 30, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पलाश (टेसू या ढाक) का फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आजीविका और स्वास्थ्य के लिए एक बहुमूल्य संसाधन है। इसके नारंगी-लाल फूलों को जंगल की आग भी कहा जाता है, जो वसंत ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि लाते हैं। पलाश के फूल, बीज और गोंद (कमरकस) आयुर्वेद में चर्म रोग, पेट के कीड़े, डायबिटीज, और यौन स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रयुक्त होते हैं। इन औषधीय उत्पादों को बेचकर भी ग्रामीण अपनी आय बढ़ाते हैं।
    औषधीय और सांस्कृतिक फूल है पलाश
    पलाश फूल (ब्यूटिया मोनोस्पर्मा), जिसे टेसू, ढाक या “जंगल की आग” (फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट) भी कहा जाता है, भारत का एक महत्वपूर्ण औषधीय और सांस्कृतिक फूल है। बसंत ऋतु में खिलने वाले इसके आकर्षक नारंगी फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि औषधीय उपयोग, प्राकृतिक होली रंग और त्वचा की देखभाल में भी काम आते हैं। छत्तीसगढ़ के वन मण्डल कटघोरा में पलाश के वृक्ष बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। पसान, केन्दई, जटगा, एतमानगर, कटघोरा, चौतमा और पाली जैसे क्षेत्रों में इसकी भरपूर उपलब्धता है। यहां के आदिवासी और वनवासी परिवारों के लिए लघु वनोपज संग्रहण आजीविका का प्रमुख साधन है। पलाश फूल का संग्रहण मुख्यत मार्च-अप्रैल माह में किया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, रायपुर द्वारा वर्ष 2025 में इसका संग्रहण दर 11.50 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया। यह दर संग्राहकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने में मददगार साबित हुई है।
    कटघोरा वनमण्डल में पलाश फूल का संग्रहण लगातार बढ़ रहा है
    वर्ष 2022-23 में 116 संग्राहकों से 402 क्विंटल, वर्ष 2023-24 में 40 संग्राहकों से 58 क्विंटल,वर्ष 2024-25 में 107 संग्राहकों से 147 क्विंटल और वर्ष 2025-26 में 20 संग्राहकों से 76 क्विंटल संग्रहण किया गया इसके साथ ही साथ पलाश के मूल्य में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-23 में 900 रुपये प्रति क्विंटल मिलने वाला पलाश वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1150 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इसके बाद संघ मुख्यालय द्वारा इसे 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से विक्रय किया गया, जिससे संग्राहकों को बेहतर लाभ मिला।
    20 संग्राहकों को कुल 87,400 रुपए का भुगतान
    वन धन विकास केंद्र पसान, मोरगा, डोंगानाला, गुरसियां और मानिकपुर के माध्यम से संग्रहण कार्य को संगठित रूप दिया गया है। इन केंद्रों ने स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण, संग्रहण और विपणन में सहयोग प्रदान किया। वर्ष 2025-26 में पलाश फूल संग्रहण करने वाले 20 संग्राहकों को कुल 87,400 रुपए का भुगतान किया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और जीवन स्तर में सुधार आया। यह पहल शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें लघु वनोपज के माध्यम से ग्रामीण और आदिवासी परिवारों को रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं।
    ग्रामीण रोजगार का एक बड़ा साधन पलाश के फूल
    पलाश के फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय माना जाता है, इसलिए इन्हें पूजा-पाठ में उपयोग किया जाता है। मान्यता है कि इन्हें तिजोरी में रखने से धन-समृद्धि बढ़ती है। पलाश के पत्तों से बने पत्तल और दोने शादियों और अन्य आयोजनों में इको.फ्रेंडली विकल्प के रूप में बहुत लोकप्रिय हैं, जो ग्रामीण रोजगार का एक बड़ा साधन है। आगामी सीजन में कटघोरा वनमण्डल के सभी समितियों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को पलाश फूल संग्रहण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इससे न केवल आजीविका के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि वन संसाधनों का सतत और समुचित उपयोग भी सुनिश्चित होगा। पलाश सिर्फ फूलों की नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता,आजीविका और समृद्धि की नई उड़ान की कहानी है।
    पलाश के फूलों से प्राकृतिक और हर्बल गुलाल, रंग
    पलाश के फूलों का सबसे बड़ा व्यावसायिक उपयोग होली के लिए प्राकृतिक और हर्बल गुलाल, रंग बनाने में होता है। आदिवासी और ग्रामीण महिलाएं पलाश ब्रांड के माध्यम से इन फूलों से इको-फ्रेंडली रंग तैयार कर अपनी आजीविका बढ़ा रही हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026: रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए ‘रिवैल्यूएशन’ का मौका, 14 मई तक करें आवेदन

    April 30, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा: महिला आरक्षण पर ‘शासकीय संकल्प’ पारित, सदन में तीखी बहस और सियासी घमासान

    April 30, 2026

    वनांचलों के लिए ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: छत्तीसगढ़ के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्रांति

    April 30, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,341

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,282

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,209
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    ‘जंगल की आग’ से सुलग रही समृद्धि की नई राह; छत्तीसगढ़ के कटघोरा में पलाश बना आजीविका का ‘ऑरेंज गोल्ड’

    By Khabar WorldApril 30, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पलाश (टेसू या ढाक) का फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक…

    CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026: रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए ‘रिवैल्यूएशन’ का मौका, 14 मई तक करें आवेदन

    April 30, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा: महिला आरक्षण पर ‘शासकीय संकल्प’ पारित, सदन में तीखी बहस और सियासी घमासान

    April 30, 2026

    वनांचलों के लिए ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: छत्तीसगढ़ के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्रांति

    April 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    ‘जंगल की आग’ से सुलग रही समृद्धि की नई राह; छत्तीसगढ़ के कटघोरा में पलाश बना आजीविका का ‘ऑरेंज गोल्ड’

    April 30, 2026

    CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026: रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए ‘रिवैल्यूएशन’ का मौका, 14 मई तक करें आवेदन

    April 30, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा: महिला आरक्षण पर ‘शासकीय संकल्प’ पारित, सदन में तीखी बहस और सियासी घमासान

    April 30, 2026

    वनांचलों के लिए ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: छत्तीसगढ़ के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्रांति

    April 30, 2026

    बस्तर की पद्मा के घर लौटी रोशनी- साय सरकार की बिजली बिल समाधान योजना बनी सहारा

    April 30, 2026

    जामगुड़ा में 3 हैंडपंपों, एक सोलर पंप और एक पॉवर पंप से लोगों को मिल रहा पानी

    April 30, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.