नई दिल्ली। अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। रिलीज के दूसरे वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद अब वीकडेज में भी ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं। वहीं दूसरे मंगलवार को तो इसकी कमाई में तेजी भी देखी गई। चलिए यहां जानते हैं ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘भूत बंगला’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा से फिर से बना लिया है, उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ एक सफल फिल्म साबित हुई है। 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज हुई यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है और अच्छी कमाई कर रही है। इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है। वहीं प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को टिकटों पर छूट के चलते दूसरे मंगलवार को भी दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिला और इसी के साथ इसने कई करोड़ कमा डाले।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘भूत बंगला’ ने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन 4.35 करोड़ कमाए हैं।
वहीं 11वें दिन फिल्म ने 3.65 करोड़, 10वें दिन 12.50 करोड़, 9वें दिन 10.75 करोड़ और 8वें दिन 5.75 करोड़ कमाए थे।
फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 84.40 करोड़ रुपये रहा था।
इसी के साथ ‘भूत बंगला’ के 12 दिनों का कुल कलेक्शन अब 121.40 करोड़ रुपये हो गया है।
स्त्री को मात देने से इंचभर दूर है ‘भूत बंगला’
‘भूत बंगला’ ने ‘मुंज्या’ को दी मात
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर ये फिल्म अब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री’ (129.67 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ने से चंद कदम दूर है। ऐसा करने के बाद ये बॉलीवुड की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन जाएगी। इसने मुंज्या के 108 करोड़ के लाफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है।
भारतीय सिनेमा (नेट कलेक्शन) में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्में
स्त्री 2- 627.5 करोड़
भूल भुलैया 3- 281.56 करोड़
गोलमाल अगेन – 205.72 करोड़
भूल भुलैया 2- 185.57 करोड़
थामा- 157.05 करोड़
राजा साब- 146.04 करोड़
स्त्री- 129.67 करोड़
भूत बांग्ला – 121.40 करोड़ (12 दिनों की कमाई के आंकड़े)
मुंज्या – 108 करोड़
सर्वम मया – 76.84 करोड़
‘भूत बंगला’ के बारे में
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, जिस्सू सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा और दिवंगत असरानी भी हैंय कई बार देरी के बाद यह कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इससे एक दिन पहले, 16 अप्रैल, 2026 को इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


