खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है।चाचा के घर की छत से खेलने के दौरान 7 साल का मासूम अचानक नीचे गिर गया। घटना में गंभीर रूप से चोटिल बच्चे की मौत हो गई। परिजनों में शोक का माहौल है।
जानकारी के मतुाबिक, 7 साल का मासूम प्रियांशु साहू माता-पिता के साथ चाचा के घर गया हुआ था। वह घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह करीब 10 फीट नीचे जमीन पर गिर गया। घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अक्सर माता-पिता बच्चों को खेलने के लिए अकेले छोड़ देते हैं, जिससे वह कई बार खतरे में फंस जाते हैं, इसलिए छोटे उम्र के बच्चों पर नजर रखना बेहद जरूरी है।
Trending
- 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त अभियान में 110 संदिग्ध मरीज मिले
- धान खरीदी केंद्र धरदेई में 66 लाख का गबन, केंद्र प्रभारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- खेलते समय छत से गिरने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, शोक में डूबा परिवार
- मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को
- बेवफाई की पराकाष्ठा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दे दी जान
- छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: कल दोपहर 2:30 बजे थम जाएगा लाखों परीक्षार्थियों का इंतज़ार
- अम्बागढ़ चौकी में रेगाकठेरा जलाशय का होगा कायाकल्प: शासन ने दी ₹2.07 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत


