खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को भीषण गर्मी पड़ी। पिछले 24 घंटों में विशेष बदलाव नहीं आया। शनिवार से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। आज से 27 अप्रैल तक मध्य क्षेत्र के कुछ इलाकों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। वहीं भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में 1 से 2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।
गुरुवार को दुर्ग सबसे ज्यादा तपा
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। नानगुर में 6 सेमी, गादीरास में 1 सेमी, दरभा में 1 सेमी, जगदलपुर में 1 सेमी और सुकमा में 1 सेमी बारिश हुई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 43.2°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
शहर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना, जिससे गर्म हवा के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार की तरह आज भी 43 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
26 अप्रैल से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका/हवा के अनियमित गति पूर्वी विदर्भ से कोमोरिन क्षेत्र तक तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 24 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में 2 डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है। मध्य क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है। 26 अप्रैल से पुनः वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।
Trending
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा


