खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का केस सामने आया है। इस घटना का खुलासा होने के बाद बौद्ध समाज और उनके अनुयायियों ने भिलाई में विरोध प्रदर्शन किया।इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग भिलाई नगर कोतवाली थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बौद्ध समाज का आरोप है कि भिलाई की युवती ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। यह कमेंट उसने सोशल मीडिया (CG Viral Video) पोस्ट पर किया है। युवती ने रील बनाकर इसे पोस्ट किया। यह आपत्तिजनक है इसलिए उसके खिलाफ हम लोग कार्रवाई की मांग करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में अशांति फैलाती हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई थी, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।
भीमराव अंबेडकर के खिलाफ भिलाई की युवती के पोस्ट को लेकर रायपुर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने रायपुर सिविल लाइन थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले भिलाई में आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। डॉ। भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समिति के अध्यक्ष संजय गजघाटे ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया की भिलाई की एक युवती ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट कर बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती के खिलाफ धारा 299 बी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
भिलाई पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है- सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी, भिलाई
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


