खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में गर्मी अब तेजी से अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। साय सरकार ने बढ़ते गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। आज 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी दे दी गई है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतों के बाद शासन ने यह कदम उठाया है। जारी आदेश के मुताबिक, आज 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
आपको बता दें कि साय सरकार के ऐलान के बाद यह आदेश एक जिले में नहीं पूरे प्रदेश के स्कूलों में लागू होगा। सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। प्राइवेट यानी अशासकीय स्कूलों को भी छुट्टी रखनी होगी। अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर भी यह आदेश सख्ती से लागू होगा।
Trending
- महिला आरक्षण पर भाजपा फैला रही भ्रम, परिसीमन का षड्यंत्र विफल- विक्रम मंडावी
- बिलासपुर में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 245 किलोग्राम गांजा जब्त, हाईटेक घेराबंदी में दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- बल्ले की धमक से सचिन का दिल जीतने वाला ‘मड़डाराम’ अब करेगा ‘क्रिकेट के भगवान’ से मुलाकात
- कच्चे माइंस में भारी ब्लास्टिंग से दहला गांव, कई घरों में आई दरारें; ग्रामीणों का भारी आक्रोश
- बिना नींव के ‘खड़ा’ कर दिया स्कूल, डंडे की चोट से भरभरा रही दीवारें; जांच के आदेश
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन
- नांदघाट एनीकट का होगा कायाकल्प: ₹4.24 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी


