खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नवाज़ ख़ान को रायपुर उत्तर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवाज़ ख़ान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव लड़कर की और युवा साथियों के विश्वास से उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के दायित्व को निभाते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने और जनसमस्याओं के लिए संघर्ष में अहम भूमिका निभाई।
उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रायपुर उत्तर में कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहे। हाल ही में फिल्टर प्लांट पाइपलाइन फटने से उत्पन्न जल संकट के दौरान भी वे प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का साथ दिया और प्रशासन तक जनता की आवाज़ पहुंचाई।
उनके कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रभारी अमित सिंह पठानिया एवं सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंदरे ने 18 अप्रैल 2026 को पत्र क्रमांक CGPYC/0012296/2026 के माध्यम से उन्हें पूर्ण रूप से रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस अवसर पर नवाज़ ख़ान ने कहा कि यह जिम्मेदारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं रायपुर उत्तर के युवाओं के विश्वास का परिणाम है। वे राहुल गांधी के विजन एवं कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए युवा, किसान, मजदूर एवं आम जनता के हक की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।
Trending
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार


