खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के CSC कार्यालय से जुड़े एक मामले में कलेक्टर के समक्ष की गई शिकायत जांच के दौरान फर्जी पाई गई है। इस मामले में श्रम विभाग के श्रम पदाधिकरी ने गंभीरता से जांच करते हुए संबंधित ग्राम के जिम्मेदार प्रतिनिधियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पत्रकार गोवर्धन सिन्हा द्वारा CSC कार्यालय में श्रम कार्ड जैसे कार्य के लिए 3000 रु लेने देन का बात सामने आया था। इस प्रकार की राशि ली गई है।
शिकायत के आधार पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने जांच प्रारंभ की और सीधे संबंधित क्षेत्र ग्राम मुरमुन्दा पहुंचकर वास्तविक स्थिति का पता लगाया।जांच के दौरान ग्राम मुरमुन्दा के सचिव नारायण देवांगन एवं सरपंच खेमचंद सोरी से पूछताछ की गई। दोनों ने स्पष्ट रूप से बताया कि गोवर्धन सिन्हा द्वारा इस प्रकार की कोई भी राशि आज तक नहीं ली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और वास्तविकता से कोई संबंध नहीं रखते।इतना ही नहीं, जांच के दौरान एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि जिस नाम से कलेक्टर के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी, उस नाम का कोई व्यक्ति ग्राम पंचायत में मौजूद ही नहीं है। इससे यह संदेह और गहरा हो गया कि शिकायत जानबूझकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि पत्रकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से इस तरह की फर्जी शिकायत की गई हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक रूप से किसी की पहचान अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फर्जी शिकायत के पीछे कौन व्यक्ति या समूह शामिल है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की संभावना जताई जा रही है।इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि बिना सत्यापन के की गई शिकायतें न केवल प्रशासनिक तंत्र को भ्रमित करती हैं, बल्कि किसी व्यक्ति की छवि को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


