खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। आने वाले दिन में तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है। लगभग दो-चार दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। सबसे ज्यादा बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे संभाग गर्मी से प्रभावित रह सकते हैं, मौसम विभाग ने यहां दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने की संभावना है।
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई। सबसे ज्यादा तापमान दिन में राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के आंतरिक भाग से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका स्थित है।
राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


