खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग में उस समय बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया जब कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए। बेलाट नाला में पुल निर्माण और झाखरपारा में सहकारी बैंक खोलने की मांग को लेकर विधायक ने यह कदम उठाया, उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया और लंबी कतारें लग गईं। मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है, वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है और हालात पर नजर रखते हुए जाम हटाने की कोशिश कर रही है।
Trending
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि


