नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को अंतिम ओवर में शिकस्त दी। गुजरात ने पहले खेलने के बाद मुल्लांपुर के स्लो विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने अंतिम ओवर में 7 विकेट खोकर जीत दर्ज की। पंजाब की इस जीत के हीरो रहे कूपर कोनोली। कोनोली ने 44 गेंद में नाबाद 72 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले। कोनोली की दमदार पारी की वजह से उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी मिला।
कौन हैं कूपर कोनोली?
22 अगस्त 2003 को पर्थ में जन्में कूपर कोनोली लेफ्ट हैंड बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज हैं। 22 साल के कूपर कोनोली एक स्पिन ऑलराउंडर हैं। हालांकि, गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन वह एक अच्छे स्पिनर भी हैं। 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में कूपर कोनोली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान थे। कोनोली बिग बैश लीग से चर्चा में आए। बिग बैश लीग में वह पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेले और धमाकेदार प्रदर्शन से एक खास पहचान बनाई। बिग बैश लीग में कूपर कोनोली ने गेंद और बल्ले, दोनों से धमाल मचाया। सिडनी के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 31 गेंद में 59 रनों की पारी खेली। इस पारी से उन्होंने दुनिया को दिखा दिया था कि वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं।
बिग बैश लीग के पहले मैच में 59 रन बनाने के बाद कोनोली ने दूसरे मैच में 37 गेंद में 77 रनों की धुआंधार पारी खेली। वह पूरे सीजन बल्ले से धमाल मचाते रहे और गेंद से किफायती गेंदबाजी की। कोनोली ने टूर्नामेंट में कुल 15 विकेट चटकाए। फिर कोनोली को ऑस्ट्रेलिया से खेलने को मौका मिला। कोनोली ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक एक टेस्ट, 8 वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ में खरीदा, रिकी पोंटिंग से क्या है रिश्ता?
कूपर कोनोली का रिकी पोंटिंग से कोई खास रिश्ता नहीं है, लेकिन पोंटिंग इस खिलाड़ी को काफी पसंद करते हैं। पोंटिंग ने ही कोनोली को पंजाब किंग्स में शामिल किया। वह इस युवा खिलाड़ी की प्रतिभा को काफी पहले ही पहचान गए थे। पोंटिंग ने कई बार कोनोली की तारीफ भी की है। पंजाब किंग्स ने कूपर कोनोली को आईपीएल 2026 की नीलामी में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Trending
- मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की
- बस्तर के ‘क्रीड़ा तीर्थ’ में प्रतिभा का महाकुंभ: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 संपन्न
- रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के साथ ही कोर्ट परिसर में तेज हुई सियासी हलचल
- छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम दबदबा: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में महिला फुटबॉल का खिताब जीता
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: अंबिकापुर में मल्लखंभ की गूंज, 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.14 करोड़ की अफीम डोडा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: बीजापुर के पालनार में ‘नियद नेल्लानार’ बनी उम्मीद की किरण, मिल रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
- ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न


