खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे, जहां वे उत्कल समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों से भी उनकी मुलाकात होने की संभावना है। कार्यक्रम के जरिए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे रायगढ़ से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे लोकभवन में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू


