खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दुबई (यूएई) स्थित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच साहित्य अर्पण द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दी भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन के लिए समर्पित साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य सेवियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर विकासखंड धरसीवां के शासकीय प्राथमिक शाला कन्हेरा में पदस्थ शिक्षिका एवं साहित्यकार हर्षलता मिश्रा को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए साहित्य अर्पण मंच, दुबई की मुख्य कार्यक्रम अधिकारी (सीईओ) नेहा शर्मा ने हिन्दी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया।
शिक्षिका हर्षलता मिश्रा साहित्य सर्जन के साथ नवाचारी शिक्षा के लिए जानी जाती है। अपने शाला के बच्चों को कठपुतली के माध्यम से अध्ययन अध्यापन का कार्य कराती है। यह सम्मान न केवल उनकी साहित्य साधना का गौरव है, बल्कि छत्तीसगढ़ एवं हिन्दी जगत के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है। शिक्षिका के सम्मान पर अभिमन्यु मिश्रा, लोकेश कुमार वर्मा, भारती वर्मा, अचला मिश्रा, अर्चना साहू, अमी विश्वकर्मा, खोमन सिन्हा, मीनाक्षी राव ने बधाई दी है।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


