खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धूरी पारा मंगला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव घर की छत पर लगे आम के पेड़ से लटका हुआ मिला।
मृतक की पहचान अरविंद पटेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अरविंद का पिछले कुछ समय से पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था और वह बीते दो महीनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह गलत संगत में पड़ गया था और नशेड़ी दोस्तों के साथ समय बिताने लगा था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending
- बस्तर में गूंजेगा ‘सचिन-सचिन’: 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के छिंदनार में बच्चों संग बल्ला थामेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’
- छत्तीसगढ़ में ‘भीषण गर्मी’ का रेड अलर्ट: राजनांदगांव में पारा 45 पार, रायपुर में ‘लू’ का कहर
- मुख्यमंत्री साय और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का रायपुर दौरा आज, संगठन की मजबूती पर होगा मंथन
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन


