नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कमाल कर दिखाया है। ये फिल्म असल में हिंदी सिनेमा की ‘धुरंधर’ साबित हो रही है और फ़िल्म इंडस्ट्री को ग्लोबल लेवल पर ले जा रही है। इसने लगभग हर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब ये हॉलीवुड को भी पछाड़ रही है और वह भी उनके होम ग्राउंड मे। जी हां, ऐसा बहुत कम ही होता है कि कोई भारतीय फ़िल्म किसी अंग्रेज़ी फ़िल्म से ज़्यादा कमाई करे। लेकिन यह आदित्य धर की फ़िल्म ग्लोबली जबरदस्त सक्सेस हासिल कर रही है। महज़ चार दिनों में, धुरंधर 2 दुनिया भर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है और इस आंकड़े को छूने वाली यह सबसे तेज़ भारतीय फ़िल्म बनने वाली है। इस बीच भारत की इस स्पाई थ्रिलर फ़िल्म ने हॉलीवुड की एक मशहूर फ़िल्म को पीछे छोड़ दिया है।
धुरंधर 2 ने हॉलीवुड फिल्म को छोड़ा पीछे
दरअसल डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक सारा मिशेल गेलर की फ़िल्म ‘रेडी और नॉट 2’ मुश्किल में फंस गई है, और इसकी वजह ‘धुरंधर 2’ है। रिपोर्ट के मुताबिक सारा मिशेल की हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म, भारतीय ब्लॉकबस्टर फ़िल्म की वजह से बॉक्स ऑफ़िस पर पिछड़ रही है। इस हॉरर सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था, इसमें एलिजा वुड, समारा वीविंग और कैथरीन न्यूटन जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘रेडी और नॉट 2’ ने $9 मिलियन की कमाई की है, जबकि रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर ने डिज्नी की इस हॉरर फ़िल्म को पीछे छोड़ते हुए $10.5 मिलियन की कमाई की है।
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है?
एक्स्टेंडेड वीकेंड के दौरान, ‘धुरंधर पार्ट 2’ ने अब तक भारत में कुल 541.97 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और 454.12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। विदेशों में, फिल्म ने कुल 149.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 691.32 करोड़ रुपये हो गया है। फाइनल आंकड़ों में इस कलेक्शन में कुछ और करोड़ रुपये जुड़ जाएंगे। इन शानदार आंकड़ों के साथ, ‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड के लिए सबसे बड़ा वीकेंड और भारत में दूसरा सबसे बड़ा वीकेंड (पुष्पा 2 के बाद, जिसने 750 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए थे) अपने नाम किया है।
धुरंधर 2 के बारे में
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित धुरंधर 2 या धुरंधर 2: द रिवेंज में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं। धुरंधर 2: द रिवेंज का निर्माण आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


