खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 10:50 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए प्रस्थान कर 11:30 बजे ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के कोमना स्थित गीता मित्रा स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड से 11:35 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11:40 बजे कोमना स्थित वैष्णो देवी मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर में उनका कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक आरक्षित रहेगा।
इसके बाद सीएम 1:30 बजे मंदिर से निकलकर 1:35 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे 2:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे और 2:25 बजे वहां से प्रस्थान कर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
Trending
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत


