नई दिल्ली। ‘द केरला स्टोरी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं द केरला स्टोरी 2 ने 16वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
द केरला स्टोरी का 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 2.96 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के कलेक्शन में 16 परसेंट की ऑक्यूपेंसी देखी गई। फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म ने 16वें दिन 2.96 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 44.76 करोड़ हो गया है।
फिल्म ने टोटल 52.23 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं 44.76 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
द केरला स्टोरी 2 का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म के डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो द केरला स्टोरी 2 ने 80 लाख से ओपनिंग की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 4.75 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 4.80 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म ने 2.55 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवें दिन फिल्म ने 4.05 करोड़, छठे दिन 3.55 करोड़, सातवें दिन 2.78 करोड़, आठवें दिन 2.75 करोड़, नौवें दिन 3.75 करोड़, दसवें दिन 3.30 करोड़, 11वें दिन 1.95 करोड़, 12वें दिन 2.15 करोड़, 13वें दिन 1.60 करोड़, 14वें दिन 1.52 करोड़ का कलेक्शन किया. 15वें दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ कमाए।
पहले हफ्ते में फिल्म ने 23.28 करोड़ कमाए। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 17.02 करोड़ कमाए। बता दें कि इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया, ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं। फिल्म को कामाख्या सिंह नारायण ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है।
द केरला स्टोरी 2 काफी विवादों में भी रही। फिल्म में तीन ऐसी लड़कियों की कहानी दिखाई जाती है जो दूसरे धर्म में शादी करती हैं। वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी करती हैं। शादी के बाद उनकी जिंदगी में बहुत तकलीफें आती हैं और पूरी जिंदगी बदल जाती है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


