नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। हालांकि यह अपनी पिछली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जितनी सफल नहीं रही, जिसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, फिर भी यह सीक्वल दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कायमाब रही और इसकी कमाई भी ठीक ठाक हुई है। जानते हैं ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 14वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘द केरल स्टोरी 2’ ने 14वें दिन कितनी कमाई की?
उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते सक्सेसफुली पूरे कर लिए हैं। इस दौरान इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म किया है। जहां इसने पहले हफ्ते में 22.9 करोड़ की कमाई की तो वहीं 8वें दिन 2.7 करोड़, 9वें दिन 3.75 करोड़, 10वें दिन 3.3 करोड़, 11वें दिन 1.95 करोड़ और 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को इतने फिर बढ़त दिखाते हुए 2.15 करोड़ कमाए। इसके दूसरे बुधवार, यानी 13वें दिन, उम्मीद के मुताबिक इसके कलेक्शन में गिरावट आई और इसकी काई 1.59 करोड़ रुपये रही।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 14वें दिन इस फिल्म ने 1.32 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ की 14 दिनों की कुल कमाई अब 39.96 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं इसका ग्रॉस कलेकशन 45.12 करोड़ रुपये हुआ है।
‘द केरल स्टोरी 2’ ने ‘बॉर्डर 2’ को छोड़ा पीछे
‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपने दो हफ्तों में न केवल अपने बजट से ज्यादा कमाई कर मेकर्स की तिजोरियां नोटों से भर दी हैं। वहीं इसने एक बड़ा कमाल भी कर दिखाया है। दरअसल ‘द केरल स्टोरी 2’ 28 करोड़ के बजट में बनी थी। इस लागत के मुकाबले इसने अब तक 39.96 करोड़ की नेट कमाई कर ली है, जिससे इसके इनवेस्टमेंट पर रिटर्न (आरओआई) 11 करोड़ रुपये के करीब है। यानी ये 37 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है। इसी के साथ, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 275 करोड़ के बजट में बनी ‘बॉर्डर 2’ के 31.72 फीसदी के मुनाफे को मात दे दी है। इसी के साथ ये साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
केरल स्टोरी 2 के बारे में
केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड भारत के अलग-अलग जगहों की तीन युवतियों की कहानी है। प्यार और आजादी की तलाश में, वे अपने परिवार और समाज के नियमों को तोड़ने का फैसला करती हैं। हालांकि, उनके ये फैसले धीरे-धीरे उन्हें ऐसी परिस्थितियों में ले जाते हैं जहां छल, कंट्रोल और आजादी का हनन उनके फैसलों पर हावी हो जाता है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस और कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला ने लीड रोल प्ले किया है।
Trending
- वेदांता पावर प्लांट हादसे में मौतों का आंकड़ा 23 पहुंचा, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 पर FIR
- शनिवार के लिए स्त्रियों के लिए 5 खास हिदायतें, चूके तो शनि देव का दंड मिलना तय
- लगातार 5वीं हार, कोलकाता होगी सबसे पहले बाहर! देखें गुजरात की जीत से कितना बदला पॉइंट्स टेबल
- बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘भूत बंगला’ की दस्तक से थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, फिर भी बनाया इतिहास!
- ग्लोइंग स्किन का ‘पॉवर डोज’: ABC जूस के फायदे और वैज्ञानिक आधार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार की फिरौती, मामला दर्ज
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ‘लू’ का प्रकोप, पारा 44°C के पार
- महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, एनडीए को बताया ‘बहुमत जुटाने में नाकाम’


