नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 इस 19 मार्च को ईद और उगादी के फेस्टिव सीजन में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसके पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ परफॉर्म किया था और बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया था। जिसके चलते धुरंधर 2 के लिए भी लोगों की दीवानगी देखते ही बन रही है। इसका आलम फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग मे देखा जा रहा है।
दरअसल फिल्म ने प्रीव्य शो की प्री सेल में ही धुआंधार कमाई कर ली है। ऐसे में ट्रेड पंडितों ने पहले ही फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की भविष्यवाणी भी कर दी है। लेकिन क्या ये इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन पाएगी? इसके लिए इसे कई रिकॉर्ड को ध्वस्त करना होगा।
1-पुष्पा 2 के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को चटानी होगी धूल
बता दे कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के नाम सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड दर्ज है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 174.90 करोड़ नेट और 209.1 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। नंबर 1 फिल्म का ताज हासिल करने के लिए धुरंधर को पुष्पा द रूल या पुष्पा 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात देनी होगी।
2-पुष्पा 2 को ओपनिंग वीकेंड को भी देनी होगी मात
धुरंधर 2 को सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए पुष्पा 2 के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त करना होगा। बता दें कि पुष्पा 2 ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर धुआंधार परफॉर्म करते हुए 354 करोड़ रुपये कमा डाले थे।
3-पुष्पा 2 का इंडियन लाइफ टाइम कलेक्शन भी है चुनौती
धुरंधर को अगर इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनना है तो इसे पुष्पा 2 के 1234 करोड़ के कलेक्शन को मात देनी होगी। बता दें कि पुष्पा 2 अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
4-बाहुबली 2 के रिकॉर्ड के भी उड़ाने होंगे परखच्चे
धुरंधर 2 के लिए बाहुबली 2 के लाइफटाइम कलेक्शन के परखच्चे उड़ाने की भी चुनौती होगी। बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक बाहुबली 2 ने भारत में नेट 1030.42 करोड़ का नेट कलेक्शन और 1416.9 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी।
5-दंगल के विदेश में कमाई का रिकॉर्ड तोडना होगा
धुरंधर 2 को दंगल के विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी मिट्टी में मिलाना होगा। बता दें कि आमिर खान स्टारर फिल्म ने विदेश में 1535 करोड़ का कलेक्शन किया था।
6-दंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को छोड़ना होगा पीछे
वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी इंडियन फिल्म के रिकॉर्ड पर आमिर खान की दंगल ने कब्जा किया हुआ है। बता दें कि दंगल ने दुनियाभर में 2070 करोड़ कमाए थे। ऐसे में धुंरधर 2 को इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमआई कपरने वाली फिल्म बनने के लिए दंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से ज्यादा कमाई करनी होगी।
अब देखने वाली बात होगी कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दंगल क्या इन 6 रिकॉर्ड को तोड़कर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन पाती है या नहीं।
Trending
- लगातार 5वीं हार, कोलकाता होगी सबसे पहले बाहर! देखें गुजरात की जीत से कितना बदला पॉइंट्स टेबल
- बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘भूत बंगला’ की दस्तक से थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, फिर भी बनाया इतिहास!
- ग्लोइंग स्किन का ‘पॉवर डोज’: ABC जूस के फायदे और वैज्ञानिक आधार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार की फिरौती, मामला दर्ज
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ‘लू’ का प्रकोप, पारा 44°C के पार
- महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, एनडीए को बताया ‘बहुमत जुटाने में नाकाम’
- रायगढ़: रक्षक ही बने भक्षक, घायल सांभर को बचाकर उतारा मौत के घाट; 5 गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ CGMSC घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर्स को मिली जमानत, 660 करोड़ के गबन का है आरोप


