नई दिल्ली। रविवार, 8 मार्च को भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना। एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं। वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम का अगला लक्ष्य ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतना है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम की वर्ल्ड कप जीत को ऐतिहासिक बताया, लेकिन साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों की बात की।
ओलंपिक्स गोल्ड जीतना है लक्ष्य
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “यह जीत बहुत खास है। मगर सबसे बड़ा लक्ष्य ओलंपिक्स हैं, ओलंपिक्स गोल्ड मेडल और उसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को जीतना है।”
क्रिकेट पहली बार 1900 ओलंपिक्स में खेला गया था, लेकिन उसके 128 साल बाद क्रिकेट का खेल Los Angeles Olympics 2028 में वापसी करने वाला है। भारतीय टीम ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था, उसके बाद भारत की टी20 टीम ने आक्रामक दृष्टिकोण से खेलना शुरू किया है।
2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद 11 साल बीत चुके थे, लेकिन टीम इंडिया का ICC ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। यह खिताबी सूखा 2024 में समाप्त हुआ, जब टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था। उससे अगले साल भारतीय टीम ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। वहीं अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई है। अब अगले साल 2027 ODI वर्ल्ड कप होना है, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


