नई दिल्ली। बुधवार को देशभर में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। इस दिन थिएटर में कोई नई फिल्म तो रिलीज नहीं हुई, लेकिन कई फिल्में पहले से ही थिएटर में लगी हैं। आइए जानते हैं बुधवार को केरला स्टोरी 2 से लेकर ओ रोमियो तक में से किसने बाजी मारी।
मर्दानी 3
Sacnilk के मुताबिक, मर्दानी 3 लगातार कमाई कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 29 लाख की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.99 करोड़ हो गया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, जानकी बोदीवाला, मल्लिका प्रसाद लीड रोल में हैं। फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है।
अस्सी
वहीं फिल्म अस्सी ने बुधवार को 28 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म को रिव्यूज शानदार मिले थे। पर बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने 13 दिनों में सिर्फ 9.36 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं।
द केरला स्टोरी 2
द केरला स्टोरी 2 की बात करें तो फिल्म ने बुधवार को 3.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.15 करोड़ हो गया है। इस फिल्म में अदिती भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा जैसी एक्ट्रेसेस हैं। फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में हैं।
बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म ने बुधवार को 26 लाख की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 328 करोड़ हो गया है। फिल्म जनवरी महीने में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स हैं। फिल्म को अनुराग सिंह ने बनाया है। इस फिल्म के गाने भी बहुत छाए रहे।
ओ रोमियो
ओ रोमियो की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुई 20 दिन हो गए हैं। फिल्म ने बुधवार को 90 लाख की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 67.64 करोड़ हो गया है। ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। फिल्म में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी,दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


