Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!

    November 24, 2026

    WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

    November 24, 2026

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
    • WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
    • बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
    • रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
    • नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
    • छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
    • कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
    • छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सनी लियोनी के रायपुर कार्यक्रम को लेकर ……बजरंग दल का विरोध तेज
    रायपुर

    सनी लियोनी के रायपुर कार्यक्रम को लेकर ……बजरंग दल का विरोध तेज

    Khabar WorldBy Khabar WorldFebruary 4, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    KWNS –  व्यास पाठक, रायपुर। राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। विशेष रूप से बजरंग दल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस आयोजन के खिलाफ सक्रियता दिखाते हुए आयोजकों को चेतावनी जारी की है। यह विवाद 22 फरवरी को विधानसभा रोड में बिल्डर माफिया द्वारा आयोजित होने जा रही नाईट डीजे पार्टी को लेकर पैदा हुआ है, जिसमें सनी लियोनी कार्यक्रम में शामिल होंगी और डांस प्रस्तुति देंगी।

    आपको बता दें कि विदेशी निवासी सनी लियोनी पिछले 10 सालो से इंटरनेट में पोर्न स्टार बनकर दर्शकों को अश्लीलता, फुहड़ता दिखाई थी। जिसके बाद सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कदम रखा जिसमें उसको कुछ ख़ास सफलता हासिल नहीं हुई। जिसके बाद सनी लियोनी ने लाइव स्टेज शो करने लगी इसी कड़ी में रायपुर शहर के बिल्डर माफिया ने अपने अवैध घरों और प्लॉटों को महंगे दामों में बिकवाने के लिए पोर्न स्टार सनी लियोनी को रोल मॉडल के रूप में लाने जा रहा है। जिसका पूरा विरोध बजरंग दल अभी से कर रहा है। सूत्र बताते है कि इस पार्टी में एंट्री के लिए 3 से 5 हज़ार तक के पास बिकने वाले है और जो भी इस बिल्डर माफिया के अवैध घरों और प्लॉट की बुकिंग कर लेता है उसे इस नंगी पार्टी में फ्री एंट्री दी जाएगी। सोशल मीडिया पर विरोध बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर कायक्रम के आयोजकों को चेतावनी देते हुए लिखा कि रायपुर में ‘अश्लील फि़ल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो- राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ इसके साथ ही वाधवानी ने कहा कि ऐसे कायक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं और इसका विरोध किया जाएगा। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस कायक्रम को लेकर वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन और सनी लियोनी के आने की खबरें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई हैं। सनी लियोनी ने खुद इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है और इसकी पुष्टि की है, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया है।

    इससे पहले छत्तीसगढ़ के गांव-देहातों में बार-बालाओं के अश्लील डांस और आयोजनों के कारण प्रशासन पर सवाल उठ चुके हैं। बीते दिनों ऐसे आयोजनों की वजह से जिला स्तर पर आधिकारिक जांच और कार्रवाई भी की गई थी। सूरजपुर में सरकारी रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस को लेकर हंगामा हुआ था, जिसे लेकर प्रशासन की भूमिका और अनुमति देने वाले अधिकारियों पर सवाल उठे थे। सामाजिक संगठन इस बात को लेकर सतर्क हैं कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति और सामाजिक नैतिकता के लिए चुनौती बन सकते हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में अश्लील सामग्री और पोर्न स्टार्स को बुलाना समाज में असंतुलन और विवाद पैदा कर सकता है।

    भविष्य में संभावित विवाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय प्रतिक्रिया को देखते हुए, प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की आवश्यकता होगी। बजरंग दल ने स्पष्ट किया कि वे इस कार्यक्रम पर नजर रखेंगे और यदि स्थानीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों या कानून का उल्लंघन हुआ तो संगठन सख्त कार्रवाई करेगा। क्लब, नंगी पार्टी को रोकना अति आवश्यक है।

    नए पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के उपरांत पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने कड़ा निर्देश जारी करते हुए सट्टा नशा और अन्य सोसाइटी के अपराधों को रोकथाम हेतु कड़े से कड़े प्रावधानों के साथ संबंधित थानों के अधिकारियों को तमाम तरह के अपराधों को सख्ती से निपटने के लिए निर्देश जारी किया था। जिसके उपरांत रायपुर राजधानी सहित पूरे प्रदेश में पुलिस में एक सक्रियता आई और पुलिस ने लगभग 300 से ज़्यादा प्रकरण सट्टा जुआ-गांजा-नशीली सीरप और होटलों में नंगी पार्टी वेश्यावृत्ति जैसे गंभीर अपराध मामले को पकड़ा। यह ऐसा नहीं था कि अचानक आधी रात के चालू हुआ हो। अब पुलिस कमिशनर के आदेश के उपरांत पूरे प्रदेश में भी अभियान चलया गया। ये सभी प्रकार के अपराध सट्टा-जुआ-गांजा-नंगी पार्टी वेश्यालय पहले से ही चल रहे थे और जनता से रिश्ता अख़बार लगातार सालों से ख़बर को उजागर करता आ रहा था और हमारी ख़बर की पुष्टि हुई हमारी ख़बर सच निकली और अब लगातार पुलिस की कार्रवाई से 300 से ज़्यादा प्रकरण रायपुर सहित पूरे प्रदेश में दर्ज किए गए। प्रदेश में ग्रामीण अंचल में विगत दो घटनाओं के सामने आने के उपरांत सरगुजा और गरियाबंद में नंगी पार्टी का आयोजन प्रदेश की राजनीतिक में एक भूचाल सा आ गया है। लेकिन राजधानी रायपुर, बिलासपुर सहित भिलाई, राजनांदगांव अम्बिकापुर में अभी भी नंगी पार्टी का आयोजन प्रति सप्ताह होता है इसको रोकने वाला कोई नहीं है क्योंकि ये आयोजन कर्ता सभी तरह की बेगारी है और सर्विस उपलब्ध कराते हैं ।

    बड़े रसूखदार होटल के मालिक, फ़ॉर्म हाउस के मालिक, क्लब के मालिक इनकी एप्रोच बड़ी होने के कारण अभी तक पुलिस कार्रवाई से बचते रहे है। इवेंट और पार्टी आयोजन के नाम पर नंगी पार्टियों का खुला खेल विगत कई सालों से रायपुर सहित पूरे प्रदेश में चल रहा है। अब वो एक और भू माफिय़ा बिल्डर रायपुर में 22 तारीख़ को पॉर्न स्टार सनी लियोनी को डान्स पार्टी के आयोजन को अपने परिसर में कराने के लिए तैयारी कर लिया । ख़ुद ही पॉर्न स्टार सनी लियोनी ने अपने एकाउंट से वीडियो जारी करके रायपुर आने की सोशल मीडिया पर प्रचार किया। भारतीय सभ्यता संस्कृति से ओत प्रोत छत्तीसगढ़ प्रांत का निर्माण हुआ था । लेकिन छत्तीसगढ़ की आबो हवा और सभ्यता संस्कृति को खऱाब करने के लिए बाहर आए बाहरी व्यापारी लोगों और बिल्डर मसल पावर माफिय़ा, भू माफिय़ा, क्लब माफिय़ा, रिसॉर्ट माफिय़ा, होटल माफिय़ा छत्तीसगढ़ की जनता के शुद्ध वातावरण को संस्कृति सभ्यता को भ्रष्ट कर यहाँ के भोले भाले नागरिकों को गंदगी के गर्त में धकेल दिया है । पूरा युवा समाज आज छत्तीसगढ़ में क्लब और पार्टी कल्चर में डूब गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी

    November 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

    November 24, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    धर्म आध्यात्म

    आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!

    By Khabar WorldNovember 24, 20264

    आज 24 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा है। आज पूर्णिमा तिथि रात में 08:23 पी…

    WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

    November 24, 2026

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

    November 24, 2026

    रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!

    November 24, 2026

    WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

    November 24, 2026

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

    November 24, 2026

    रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

    November 24, 2026

    नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी

    November 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.