KWNS – रायपुर। रायपुर की साप्ताहिक बाजार में उठाईगिरी का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने मिलकर आलू प्याज कारोबारी को बातों में उलझाया और उसकी दुकान में रखा पैसे लेकर फरार हो गए। कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। पीड़ित कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा कार्तिक राम धीवर बताया जा रहा है। धरसीवा थाना पहुंचकर कारोबारी कार्तिक ने पुलिस को बताया 31 जनवरी को तरपोंगी स्थित साप्ताहिक बाजार में आलू प्याज बेचने के लिए गया हुआ था। शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच दो युवक आलू-प्याज खरीदने पहुंचे और उसे लगातार बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान पीछे से एक तीसरा युवक आया और पैसे रखने वाला विमल गुटखा का थैला झपटकर भाग गया। झपटमारी होते ही सामने खड़े दोनों युवक भी उसी के पीछे भागते नजर आए। कारोबारी ने पीछा किया, लेकिन तीनों युवक बाजार की भीड़ का फायदा उठाकर दूर खड़ी स्कूटी में बैठकर फरार हो गए। कारोबारी के अनुसार थैले में 24 हजार रुपए था। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


