खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना पखांजूर के ग्राम बड़े कापसी में खेत की झाड़ियों में मिली युवती के कंकाल के मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। यह कंकाल खेत मालिक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे अपने कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की, जिस स्थान पर कंकाल मिला, वहां से युवती के कपड़े व अन्य सामान भी बरामद हुए। इसके आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान संगीता उसेंडी (25) के रूप में की। संगीता नवंबर माह से लापता थी, उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही पखांजूर थाने में दर्ज थी। कंकाल लगभग तीन माह पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गलकर कंकाल में तब्दील हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह कंकाल मिला, वहां अक्सर मरे जानवर और मुर्गियां फेंकी जाती थीं, जिससे वहां हमेशा दुर्गंध फैली रहती थी। इसी कारण शव के सड़ने के दौरान फैली बदबू को लोगों ने मरे जानवरों की दुर्गंध समझकर नजर अंदाज कर दिया, जिससे घटना लंबे समय तक सामने नहीं आ सकी।
पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट ने आज मंगलवार काे बताया कि कंकाल मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या, जंगली जानवरों द्वारा मारे जाने, प्रेम प्रसंग और हत्या समेत हर एंगल से जांच कर रही थी। इसके लिए विशेष जांच टीम भी गठित की गई थी। जांच के दौरान कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि यह मामला हत्या का है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


