खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री से मारपीट और लूटपाट की घटना हुई है। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और नकदी व मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए। जाआरपी पुलिस ने मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक घटना युवक रायपुर के नहरपारा निवासी गजालुद्दीन के साथ हुई है। गजालुद्दीन नागपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और पहले उससे विवाद किया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
हमलावरों ने अचानक चाकू निकालकर गजालुद्दीन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी युवक के करीब 8 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में गजालुद्दीन प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़ा। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


