खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष पति राम साहू ने विधायक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वज फहराने के साथ सभी ने राष्ट्रगान, राष्ट्रीयगीत गाया और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
साहू ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी नागरिकों के लिए गर्व और जिम्मेदारी का दिन है। यह दिन हमें भारतीय संविधान के मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, रामकुमार भट्ट, नितेश अग्रवाल, लोकचंद साहू, विजय पटेल, सतविंदर पाहुजा, वीरेंद्र साहू, मनिराम साहू, तथा सुषमा गणपत बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक कार्यालय के स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों की भी सहभागिता रही। सभी ने मिलकर देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त


