खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुए दाे बड़े सड़क हादसों में तीन युवकाें की माैत हाे गई है, वहीं दाे युवक घायल हैं, घायल एक युवक की हालत गंभीर बनी हुुई है। पहले सड़क हादसे आसना चौक पर दो बाइकों की भिड़ंत में दाे युवकाें की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे। वहीं दूसरे सड़क हादसे में आज सोमवार सुबह कुदालगांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की माैत हाे गई वहीं स्कॉर्पियो चालक को भी चोटें आई हैं।
काेतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुदालगांव के पास आज साेमवार काे गणतंत्र दिवस के दिन एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक मुरली नागे निवासी सिवनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो बस्तर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस्तर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर स्कॉर्पियो के बोनट पर जा गिरा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
वहीं एक अन्य सड़क हादसे में जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के आसना चौक के पास बीती रविवार रात 10 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिनमें से एक को रायपुर रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल का मेकाज में ही उपचार चल रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि कोंडागांव जिले के बनियागाव निवासी तीन युवक रविवार की सुबह बाइक पर सवार होकर दंतेवाड़ा मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के लिए गए हुए थे। जहां से वापस आने के दौरान आसना चौक के पास सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गए, इस हादसे में जागेश्वर 25 वर्ष व राम 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वही बाइक सवार एक युवक घायल है। घायलों को उपचार के लिए मेकाॅज ले जाया गया है। जहां से एक को रायपुर रेफर कर दिया गया है।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


