खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी । इस अवसर पर उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड्स आदि की 14 टुकड़ियों के द्वारा सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया । इस अवसर पर हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए । कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजनों को शाॅल-श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति, उत्कृष्ट परेड और झांकी के विजेताओं को पुरस्कृत किए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बेवरेजेस काॅर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, महापौर संजय पांडेय, नगर निमम सभापति खेमसिंह देवांगन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, सीसीएफ आलोक तिवारी एवं सुश्री स्टायलो मण्डावी, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन जगदलपुर अधिकारी प्रतीक जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण और अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


