खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज 77वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी शहर की प्रथम महिला नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहा और अधिक बेहतर कार्य करते हुए रायपुर नगर निगम को छत्तीसगढ़ प्रदेश का उत्कृष्ट नगर निगम बनाने कार्य करने का गणतंत्र दिवस पर संकल्प लेने की विनम्र अपील की। महापौर ने कहा कि सभी रायपुर नगर निगम में ऐसा कार्य करें कि छत्तीसगढ़ राज्य के दूसरे नगरीय निकाय रायपुर नगर निगम के कार्यों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करें।
सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं। उन्होंने महापौर श्रीमती मीनल चौबे को तेलीबाँधा मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊँचे फ्लैग पोस्ट पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज फहराने का क्रम पुनः एक बार प्रारम्भ करने पर मंच से हार्दिक धन्यवाद दिया और महापौर एवं आयुक्त से नगर निगम रायपुर के बजट में प्रावधान रखकर मरीन ड्राइव के 82 मीटर ऊँचे फ्लैग पोस्ट पर वर्ष भर सभी 365 दिन राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने की प्रशासनिक व्यवस्था देने का विनम्र अनुरोध किया।
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई दी और नगर निगम रायपुर के माध्यम से रायपुर शहर की जनता की सेवा करने का संकल्प लेने की विनम्र अपील की।
आयुक्त विश्वदीप ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं और नगर निगम रायपुर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भारत के संविधान एक बार अवश्य पढ़ने की अपील की, जिससे सभी को हमारे राष्ट्र के जननायकों के द्वारा राष्ट्र के विकास और निर्माण के लिए निर्धारित महान लक्ष्यों की जानकारी सहजता से हो सके और सभी अधिकारी और कर्मचारी नगर पालिक निगम रायपुर में अपने प्रशासनिक कार्य दायित्वों का पूरे मन से निर्वहन कर सकें।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा


