खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। जिले में शराब तस्करी का नया मामला सामने आया है, जिसमें लग्जरी इनोवा कार में ‘प्रेस’ लिखकर मध्यप्रदेश से ‘GOA’ शराब की तस्करी की जा रही थी। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 15 पेटी शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरा आरोपी मौका पाकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता की टीम ने दरिमा नवानगर के ग्राम अडची में घेराबंदी कर इनोवा को पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर 15 पेटी मध्य प्रदेश में निर्मित शराब ‘GOA’ को शराब जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है।
मामले में गिरफ्तार आरोपी लड्डू सिंह पूर्व में सरकारी शराब दुकान में काम करता था, जो हटाए जाने के बाद शराब तस्करी में संलिप्त हो गया। आबकारी विभाग ने शराब के साथ लग्जरी कार भी जब्त किया है।
Trending
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
- मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य
- MI की एक और शर्मनाक हार, अब प्लेऑफ से बाहर! चेपॉक में CSK ने 8 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘राजा शिवाजी’ का परचम बुलंद, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की शानदार पकड़
- गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
- गौ तस्करी का खौफनाक चेहरा; बोलेरो में ठूंसकर भरी गई थीं 7 गायें, गौ सेवकों की कार को मारी टक्कर, आरोपी फरार
- अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष, पड़ोसन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार


