नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया आज सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं न्यूजीलैंड की नजरें किसी तरह उलटफेर कर सीरीज हार के खतरे को टालने पर रहेंगी। तीसरे टी20 का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होगा, वहीं मैच की शुरुआत 7 बजे से होगी।
नागपुर में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में टीम इंडिया 48 रनों से जीती थी। इसके बाद रायपुर में दूसरा टी20 मैच खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने पहले खेलने के बाद 208 रन बनाए। जवाब में 6 रनों पर भारत के 2 विकेट गिर गए। संजू सैमसन एक छक्का लगाने के बाद और अभिषेक शर्मा जीरो पर पवेलियन लौट गए। फिर भी टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में 209 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी के बरसापार स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है। एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 222 रन बनाए थे। हालांकि, टीम इंडिया यह मैच हार गई थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने यह टारगेट चेज कर दिया था।
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में भी टीम इंडिया की जीत के चांस ज्यादा हैं। मुकाबला 70-30 का है। कीवी टीम उलटफेर कर सकती है, लेकिन तभी जब वो चेज करो और टारगेट 180 से कम हो।
तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती
तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


