खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। शनिवार को वह जब निगम में एक मींटिग ले रहे थे। उसी बीच उन्हें असामान्य लगा। इसके बाद वह आराम करने चले गए । इसके बाद भी उन्हें बेहतर महसूस नही लगा। तब वह स्थानीय एक डायगोनेस्टिक सेंटर पहुंचे। जांच में उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम पाया गया। इस दौरान शहर के चिकित्सक डॉ. प्रकाश खूंटे ने प्राथमिक उपचार शुरु की। सेहत में मामूली सुधार के बाद उन्हें रामकृष्ण अस्पताल रायपुर रिफर किया गया।
रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने चिकित्सकीय व्यवस्था की। इधर तबीयत बिगड़ने की ख़बर के बाद कलेक्टर जितेन्द्र यादव भी महापौर से मिलने पहुंचे । वही एसपी अंकिता शर्मा ने रेड कारीडोर तैयार कर महापौर को रायपुर भेजा। सेहत खराब की सूचना मिलने के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहर समेत कई पार्षद व भाजपा नेता पहुंचे।
Trending
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
- मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
- मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य
- MI की एक और शर्मनाक हार, अब प्लेऑफ से बाहर! चेपॉक में CSK ने 8 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘राजा शिवाजी’ का परचम बुलंद, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की शानदार पकड़
- गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान


