खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनवरी के आखिरी सप्ताह हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। ठंड का अहसास कम होने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने के आसार हैं, यह लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हुआ है। इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि फिलाहाल दो मौसम तंत्र सक्रिय है, 26 जनवरी के बाद से नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है।
राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह के वक्त धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Trending
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
- मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
- मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य
- MI की एक और शर्मनाक हार, अब प्लेऑफ से बाहर! चेपॉक में CSK ने 8 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘राजा शिवाजी’ का परचम बुलंद, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की शानदार पकड़
- गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान


