खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के धान उपार्जन केंद्रों में प्रशासन की सख्ती के बीच एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बसना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर समिति में भौतिक सत्यापन के दौरान 650 पैकेट धान कम पाया गया है। शासन को 8 लाख रुपये से अधिक का चूना लगाने के आरोप में समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।
21 जनवरी 2026 को एसडीएम पिथौरा बजरंग वर्मा ने जगदीशपुर केंद्र का औचक निरीक्षण और भौतिक सत्यापन किया था। ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार केंद्र में 14,126.40 क्विंटल धान मौजूद होना चाहिए था, जिसे समिति प्रभारी ने 35,316 पैकेट बताया। लेकिन जब मौके पर बोरों की गिनती की गई, तो वहां केवल 34,666 पैकेट ही मिले। जांच में यह पाया गया कि समिति प्रभारी ने कुल 260 क्विंटल (650 पैकेट) धान का गबन किया है।
शासन की धान खरीदी नीति 2025-26 का उल्लंघन करने और जानबूझकर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में बसना पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी कुशाग्र प्रधान के विरुद्ध धारा 316(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार
- सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा
- रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल
- मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
- मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या


