खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीतीश भारद्वाज का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की कलाकृति तथा बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों की जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा उपस्थित थे।
Trending
- अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, PWD कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत
- जब ‘जननायक’ बने ‘खिलाड़ी’- मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में बच्चों के साथ साझा की खेल की पिच
- सुशासन तिहार: जशपुर के चंदागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने चखा ‘आत्मनिर्भरता’ का स्वाद, ‘लखपति दीदी’ सुमिला की संघर्ष गाथा ने जीता दिल
- कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार
- सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा
- रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल
- मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी


