खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी 29 जनवरी को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाने की मांग की है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि सरकार की नीतियों और व्यवस्थागत खामियों की वजह से अब तक लगभग 20 प्रतिशत किसान अपनी धान नहीं बेच पाए हैं।
आप ने कहा कि सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन हकीकत में कई जगह 17, 18 और कुछ केंद्रों पर तो 25 नवंबर से खरीदी शुरू हुई। अब सरकार 29 जनवरी को खरीदी बंद कर रही है, जबकि पहले 31 जनवरी तक का भरोसा दिया गया था। सरकार अब अपने ही वादे से मुकर रही है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत लाखों छोटे किसानों से जबरन रकबा सत्यापन कराया गया। कई किसानों को अब तक न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन टोकन मिल पाया है।
आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि टोकन मिलने के बाद भी रोजाना धान खरीदी की सीमा कम होने से किसान घंटों लाइन में लगकर परेशान हो रहे हैं। प्रदेश संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर ने कहा कि जिन किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है, अगर उनका धान नहीं बिकता तो वे कर्ज कैसे चुकाएंगे। उन्होंने सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि लाखों क्विंटल धान चूहों के खा जाने की बात कहकर जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
Trending
- विशेष लेख : छत्तीसगढ़ की जड़ी-बूटियों से महकेगा नारी शक्ति का स्वावलंबन
- अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, PWD कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत
- जब ‘जननायक’ बने ‘खिलाड़ी’- मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में बच्चों के साथ साझा की खेल की पिच
- सुशासन तिहार: जशपुर के चंदागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने चखा ‘आत्मनिर्भरता’ का स्वाद, ‘लखपति दीदी’ सुमिला की संघर्ष गाथा ने जीता दिल
- कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार
- सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा
- रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल
- मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय


