खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुसलमानों का इस्तेमाल सिर्फ़ वोट बैंक के तौर पर किया और उन्हें देश की मुख्यधारा व राष्ट्रीय एकता से दूर रखा।
सलीम राज ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति ने मुसलमानों को बदनाम करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो कांग्रेस के कुछ नेता आतंकियों को लादेन भाईजान और मीरवाइज चाचा जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस परोक्ष रूप से आतंकवाद का समर्थन करती रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और देश की सुरक्षा के पक्ष में स्पष्ट रूप से खड़ी है। उनके अनुसार भाजपा की नीति देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाली है। सलीम राज के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी


