निराकरण 14 फरवरी और अंतिम सूची का प्रकाशन 21 फरवरी को
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एस.आई.आर) अंतर्गत नाम जोड़ने के लिए 06 हजार 700 से अधिक फार्म 06 प्राप्त हुए हैं। वहीं नाम काटने के लिए 87 फार्म 07 प्राप्त हुए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी तक दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा तथा 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।


