खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने आज रायपुर में न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले अहम टी20 क्रिकेट मैच से प्रदेश के नैसर्गिंक सुंदरता को करीब देखा। क्रिकेट खिलाड़ियों के जंगल भ्रमण की तस्वीरें वन मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया में साझा की हैं।
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ टीम के अहम सदस्य संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बार नवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया। इस दौरान वन्य जीवों को करीब से देखने के साथय़ अभयारण्य की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव-विविधता का अवलोकन किया।
बता दें कि रायपुर से लगभग 100-106 किमी दूर महासमुंद जिले में लगभग 245 वर्ग किलोमीटर पर फैले बार नवापारा अभयारण्य न केवल तेंदुआ, भालू, उड़ने वाली गिलहरी, सियार, चार सींग वाला मृग, चिंकारा, काला हिरण, बायसन के साथ बुलबुल, तोते, गिद्ध, मोर, कठफोड़वा, किंगफिशर, बगुले, ड्रोंगो भी नजर आते हैं।
Trending
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर
- उप मुख्यमंत्री शर्मा, वन मंत्री कश्यप एवं सांसद पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना


