खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जब रसोई से धुआँ हटता है, तो सिर्फ दीवारें साफ़ नहीं होतीं, एक महिला की सेहत, समय और आत्मसम्मान भी सुरक्षित होता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना ने ऐसी ही एक नई शुरुआत दी है कबीरधाम जिले की धनाइया पटेल को, जिनकी ज़िंदगी अब धुएँ से नहीं, सुकून से भरी है।
कबीरधाम जिले के ग्राम सौगना की रहने वाली धनाइया पटेल ने ग्राम पंचायत के माध्यम से उज्ज्वला योजना में आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन, सिलेंडर और चूल्हा मिला। इसी के साथ धुएँ भरी रसोई से उन्हें हमेशा के लिए राहत मिल गई। धनाइया बताती हैं कि पहले लकड़ी से खाना बनाना बहुत मुश्किल होता था। बरसात के दिनों में लकड़ी भीग जाती थी, आग जलाने में समय लगता था और पूरा किचन धुएँ से भर जाता था। अचानक मेहमान आ जाएं तो खाना बनाना और भी परेशानी भरा हो जाता था। उनकी छोटी रसोई में धुएँ का सीधा असर सेहत पर पड़ता था।
अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। वे खुशी से कहती हैं, अब एक चिंगारी में चूल्हा जल जाता है और खाना जल्दी बन जाता है। न धुआँ है, न आंखों में जलन। बच्चों को जब भूख लगे, तुरंत खाना बना देती हूं। अब उन्हें न लकड़ी इकट्ठा करने की चिंता है, न धुएँ से जूझने की मजबूरी। समय की बचत हो रही है और स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर हुआ है। उनका कहना है कि उज्ज्वला योजना ने उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान और सुरक्षित बना दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना ने कबीरधाम जिले की हजारों महिलाओं की रसोई में बदलाव लाया है। यह योजना सिर्फ गैस कनेक्शन नहीं, बल्कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और सुविधा देने की एक मजबूत पहल है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


