खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड से राहत के संकेत दिए हैं। अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश में रात का पारा 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की गिरवाट हो सकती है, फिर कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। फिलहाल छत्तीसगढ़ को प्रभावित करने के लिए दो सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक पछुआ हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में स्थित है, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग 60°E देशांतर के साथ 25°N अक्षांश के उत्तर में है। वहीं पूर्वोत्तर इलाके में समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 110 नॉट की मुख्य हवाओं वाली उपोषणकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह के वक्त धुंध छाए रहने सकता है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर


