खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव में गुरूवार को ऊर्जा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ‘युवा दौड़’ का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के राष्ट्रीय सेवा योजना कैडेटों का अनुशासन और समर्पण रहा । दौड़ के शुभारंभ से पूर्व सभी कैडेटों ने युवाओं के शाश्वत प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर ध्यान केंद्रित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात पूर्ण अनुशासन के साथ उन्होंने दौड़ प्रारंभ की और उसे सफलतापूर्वक पूर्ण किया। स्वस्फूर्त होकर दौड़े इन युवाओं ने न केवल अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि स्वामी जी के आदर्शों को भी अपने आचरण में उतारा।
संस्था की प्राचार्य श्रीमती मोनिता पानिग्राही और व्याख्याता लुप्तेश्वर आचार्य ने उपस्थित रहकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी राहुल सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी वाणी हुमने और लोकेश निषाद ने भी अपनी सहभागिता दी। समस्त राष्ट्रीय सेवा योजना कैडेटों की उपस्थिति ने इस युवा दौड़ को एक यादगार आयोजन बना दिया।
Trending
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर


