नई दिल्ली। ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में कमाल करते हुए सात हफ्ते भी पूरे होने वाले है लेकिन ये फिल्म है कि रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। हालांकि इसकी कमाई काफी कम हो गई है लेकिन ये अब भी हर दिन एक करोड़ से ऊपर का बिजनेस ही कर रही है और इसी के साथ अपने कुल कलेक्शन में भी इजाफा करती जा रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 48वें दिन यानी सातवें बुधवार को टिकट खिड़की पर कितने नोट बटोरे हैं?
‘धुरंधर’ ने 48वें दिन कितनी की कमाई?
रिलीज़ के बाद से, रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। नई फिल्मों के सिनेमाघरों में आने के बावजूद, ‘धुरंधर’ का फीवर दर्शकों के सिर से उतरने का नाम ही नहीं ले रही है तभी तो सातवें हफ्ते में भी इसे देखने के लिए थिएटर में दर्शक उमड़ रहे हैं। इसी के साथ ‘धुरंधर’ का इम्प्रेसिव कलेक्शन भी लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं अब इसने रिलीज का 48वां दिन भी पूरा कर लिया है और ये भी शानदार रहा है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 48वें दिन यानी सातवें बुधवार को भी 1.15 करोड़ की कमाई की है।
जिसेक बाद ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन अब 829.40 करोड़ रुपये हो गया है।
‘धुरंधर’ का वीक वाइज कलेक्शन (भारत)
पहले हफ्ते का कलेक्शन: 207.25 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 253.25 करोड़ रुपये
तीसरे हफ्ते कलेक्शन: 172 करोड़ रुपये
चौथे हफ्ते का कलेक्शन: 106.5 करोड़ रुपये
पांचवें हफ्ते का कलेक्शन: 51.25 करोड़
छठे सप्ताह का कलेक्शन: 26.35 करोड़ रुपये
‘धुरंधर’ ने छावा और स्त्री 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सातवें हफ्ते में अच्छी कमाई ही नहीं कर रही है बल्कि ये नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है। अब इसने छावा के 40 लाख और स्त्री 2 के 90 लाख के 48वें दिन के कलेक्शन को मात दे दी है। इन सबके बीच अब 23 जनवरी को सिनेमाघरों में सनी देओल की बॉर्डर 2 भी आने वाली है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा बरकरार रख पाती है या नहीं।
‘धुरंधर’ स्टार कास्ट
‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


