नई दिल्ली। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी ने अपनी अनोखी और मजेदार कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। विपुल गर्ग द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ था जिसके बाद लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करेगी। हालांकि पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं। जानते हैं ‘राहु केतु’ ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है?
‘राहु केतु’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
‘राहु केतु’ से उम्मीद तो बहुत थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी। हालांकि ये फिल्म पहले ही दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही और इसी के साथ इसकी ओपनंग काफी ठंडी हुई है। यहां तक कि ये नई रिलीज फिल्म 43 दिन पुरानी ‘धुरंधर’ से भी मात खा गई।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राहु केतु’ ने देशभर के सिनेमाघरों में अपने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए हैं।
हालांकि ये आंकड़े शुरुआती अनुमानों पर आधारित हैं और इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
वहीं फिल्म की हिंदी सब्सक्रिप्शन ऑक्यूपेंसी रेट 6.90% रही, जिसमें सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी शाम और रात के शो में रही।
‘राहु केतु’ की कहानी
‘फुकरे’ की जोड़ी एक और कॉमेडी फिल्म के साथ वापस आ गई है। कहानी लेखक चूरू लाल की जादुई नोटबुक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो बदनसीब किरदारों को असल जिंदगी में ले आती है। उनकी बदकिस्मती से बहुत उथल-पुथल मच जाती है, जब तक कि मीनु टैक्सी नाम की एक रहस्यमयी लड़की उस नोटबुक को चुरा नहीं लेती, जो उनकी लाइफ को कंट्रोल करती हैइससे पहले कि बहुत देर हो जाए और उनकी किस्मत पलट जाए ये सोचकर वे नोटबुक को वापस पाने के मिशन पर निकल पड़ते हैं, हालांकि, इस दौरान वे ड्रग माफिया नेटवर्क और अन्य खतरनाक चुनौतियों में उलझ जाते हैं।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


