खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। Anti Narcotics Task Force और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 150 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से—दो नग क्रेटा कार, कीमत लगभग 20 लाख रुपये, और तीन टच स्क्रीन मोबाइल फोन, कीमत 15 हजार रुपये, सहित कुल 95 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ थाना बसना में अपराध क्रमांक 32/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब है कि बीते एक माह में महासमुंद जिले में अब तक 860 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है,जब्त किया जा चुका है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


