खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। पड़ोसी जिले में निवास करने वाला एक युवक ने एक नाबालिक किशोरी को झांसे में लेकर बहला फुसलाकर अपने साथ हैदराबाद ले गया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर पतासाजी में जुट गई है। पुलिस की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर किशोरी को बरामद कर उसे भागकर अपने साथ ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी क्षेत्र में अंतर्गत एक नाबालिक किशोरी को विगत दिनों अरमान अली नैला निवासी बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस के मामले अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी में जुट गई थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि पड़ोसी जिले जांजगीर चांपा के नैला निवासी अरमान अली ने किशोरी को अपने साथ हैदराबाद भगाकर ले गया है। सूचना पाते ही मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर व उनकी टीम ने किशोरी को बरामद करने के लिए हैदराबाद में दबिश दी जहां किशोरी को अरमान अली के कब्जे से बरामद कर लिया गया। जब किशोरी का बयान दर्ज किया गया तब पुलिस को पता चला कि अरमान अली ने किशोरी के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया है जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अरमान अली को गिरफ्तार करने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


