खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65 वर्ष) के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। आज नगर निगम ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए सात दिनों के भीतर मकान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब आरोपी के घर पर बुलडोजर चल सकता है। इस दौरान रायपुर की मेयर मीनल चौबे, विधायक पुरंदर मिश्रा और निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ले में आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की दुकान है, जहां वह चूड़ियां बेचता है। साथ ही वह चॉकलेट, नड्डा और मुर्रा भी बेचता था। आरोपी इन्हीं चीजों का लालच देकर 9 साल की बच्ची को अपने साथ रोज घर ले जाता था और पूरे कपड़े उतारकर गंदा काम करता था। आरोपी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच मासूम के साथ कई बार दरिंदगी की।
परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी को सुबह के वक्त घर में बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटकर रो रही थी। जब उसकी चाची ने बच्ची को नहलाने के लिए ले गई, तब पूछा कि कहां दर्द हो रहा है। इसके बाद बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
अब नगर निगम ने आरोपी के मकान को लेकर सख्त रुख अपनाया है और आरोपी के मकान के बाहर नोटिस चस्पा लगाया है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


