खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग एवं पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। संयुक्त टीम द्वारा ज्योति प्लास्टिक प्रतिष्ठान में छापेमारी की गई, जहां से कुल एक हजार सत्रह किलोग्राम (1017 किग्रा) प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दुकान संचालक विजय सिंह यादव के विरुद्ध नियमानुसार 30 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया तथा जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लिया गया।
नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत की गई है। निगम द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा। भविष्य में यदि कोई भी व्यापारी इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध छापेमारी के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम जगदलपुर ने सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग, भंडारण एवं विक्रय न करें तथा पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाएं, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे दुकानदार जो प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय कर रहे है उसकी जानकारी निगम को प्रदान करे ,उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा ।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण


